*तालाब की नहीं हुई सफाई, गंदगी बदबु मलेरिया-डेगू के खौफ में ग्रामीण*
*तालाब की नहीं हुई सफाई, गंदगी बदबु मलेरिया-डेगू के खौफ में ग्रामीण* सरायकाजी (शेरपुरवा)। विकास खंड फखरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायकाजी के मजरा शेरपुरवा में सरकारी उपेक्षा और विकास कार्यों में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव स्थित सार्वजनिक तालाब की पिछले 5 वर्षों से एक बार भी सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने केवल कागजों और दिखावे की खुदाई कराकर विकास के नाम पर आए बजट का आहरण कर लिया, जबकि धरातल पर तालाब बदहाली का शिकार है। सफाई न होने के कारण तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और सड़ांध मारते पानी की वजह से पूरे गांव में मच्छरों का आतंक फैल चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब की दुर्दशा के कारण गांव में मलेरिया, डेंगू और तेज बुखार जैसी संक्रामक बीमारियां पैर पसार रही हैं। इससे सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिससे पूरा गांव भयभीत और परेशान है। गांव के निवासियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का अनुरोध है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तालाब की अविलंब सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। साथ ही, विकास निधि के नाम पर हुए इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई जा रही है वकील अहमद की रिपोर्ट