ईद-उल-अजहा पर बेलघाट क्षेत्र में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

ईद-उल-अजहा पर बेलघाट क्षेत्र में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट थाना गौरगंज क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेलघाट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना अध्यक्ष संदीप यादव अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नूरानी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुश्ताक अहमद कासमी ने अपने संबोधन में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं मौलाना हुजैफा ने ईद-उल-अजहा की नमाज की इमामत कराई। इस अवसर पर मौलाना इसराइल नोमानी, मौलाना हमजा, पत्रकार मोहम्मद नसीम अख्तर, शमीम अख्तर, मोहम्मद सलीम अख्तर, निजामुद्दीन, मंजूर अहमद, पेशकार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं उप निरीक्षक सर्वदानंद सिंह एवं चौकीदार बादल भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहे।