Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur५ दिन पहले

पुलवामा कांड की 7वीं बरसी पर हुआ रक्तदान 40 शहीदों की याद

पुलवामा कांड की 7वीं बरसी पर हुआ रक्तदान 40 शहीदों की याद में 30 राष्ट्रवादियों ने ब्लड किया डोनेट विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा 22 फरवरी को मेगा कैम्प ------------ (सुल्तानपुर) पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सेना के 40 वीर जवानों की स्मृति में शनिवार को राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा, जिला चिकित्सालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. के. मिश्र व ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में हुआ। शनिवार को शिविर मे मौजूद चिकित्सक व समाजसेवियों ने पुलवामा में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। संस्थापक निजाम खान ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी होता है, बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। *आगामी 22 फरवरी को मेगा कैम्प के लिए किया जागरूक* (सुल्तानपुर) विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 22 फरवरी को दीवानी प्रांगण में मेगा कैंप आयोजित होने जा रहा है । जिसमें आम जनमानस को विधिक सेवा दी जाएगी ।पीएलवी योगेश यादव ने बताया कि पीड़ित अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मेगा कैंप में प्रतिभा कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।आज आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ,ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफ़ेसर डॉ संजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आपातकालीन स्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और कई मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है। आयोजन के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

100 likes
0 comments0 shares