Hamirpurलगभग १२ घंटे पहले
विधवा ने देवर पर लगाया दीवार खडी कर रास्ता रोकने का आरोप

सुमेरपुर हमीरपुर - ग्राम पंचायत बरुआ की एक विधवा ने देवर पर आम रास्ते में पक्की दीवार बनाकर रास्ता बंद कर देने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। बरुआ निवासी विधवा राम देवी ने जिलाधिकारी को दी गई शिकायत पर आरोप लगाया है कि उसके पति चार भाई थे। पैतृक संपत्ति में सभी का बराबर बटवारा है। देवर भैयालाल अपनी पत्नी माया के साथ मिलकर आए दिन उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है और रास्ते में पक्की दीवाल बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। पीड़िता ने 18 जुलाई को में तहसील में समाधान दिवस में मामले की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया। फोटो- दीवार बना बंद किया रास्ता
0 likes
0 comments0 shares