Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१५ मिनट पहले

लखनऊ में ई-रिक्शा पर बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर 11 सीज,

लखनऊ में ई-रिक्शा पर बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर 11 सीज,

लखनऊ में ई-रिक्शा पर बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर 11 सीज, 16 के चालान *लखनऊ।* हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार को राजधानी में ई-रिक्शा के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में कमता, पी-4 पार्किंग, रायबरेली रोड और साउथ सिटी इलाके में जांच की गई। इस दौरान टीम ने 16 ई-रिक्शों के चालान किए, जबकि फिटनेस खत्म होने पर 11 ई-रिक्शों को सीज कर पी-4 पार्किंग वृंदावन में खड़ा कराया। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि बिना वैध फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों के ई-रिक्शा चलाना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने कागजात वैध रखें और चौराहों पर ई-रिक्शा खड़ा कर जाम न लगाएं। परिवहन विभाग ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares