Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१४ दिन पहले

बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा पे चर्चा और 25वां वार्षिकोत्सव आयोजित

बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा पे चर्चा और 25वां वार्षिकोत्सव आयोजित

गोरखपुर। बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज भटवली बाजार (उनवल) में शनिवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, 25वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रातः 10 से 11 बजे तक आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्राओं को परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। इसके उपरांत 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेकानंद सिंह, प्रबंधक महाविद्यालय भटवली बाजार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरकांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका सिंह, प्रबंधक इंटर कॉलेज भटवली बाजार रहीं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं। भयमुक्त होकर नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के साथ की गई तैयारी से सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सीमित उपयोग, आत्मअनुशासन तथा निरंतर अभ्यास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का संतुलित एवं सशक्त विकास संभव है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज वाचस्पति शुक्ला रामपुर पांडेय, डॉ. रणजीण सिंह (कटघर), शैलेंद्र कुमार (मदनपुरा), दिनेश कुमार (हरदीचक), भीम सिंह (माल्हनपार), हरिराम मिश्रा (बढ़यापार), ध्रुव कुमार पांडेय (बांसगांव), धर्मेंद्र कुमार (भटवली बाजार) एवं डॉ. राकेश कुमार ओझा (प्राचार्य, महाविद्यालय भटवली बाजार) उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार सिंह, बालेश्वर नाथ पांडेय, प्रवीण कुमार गौतम, संतोष कुमार, गिरजेश बहादुर सिंह, जय हिंद यादव, सुनील सिंह, राजकुमार, सतीश त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, Vinay Kumar Singh, हरे राम, अष्टभुजा उपाध्याय, रामसुरंजन यादव सहित तीनों कॉलेजों के अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रमणि ओझा एवं शैलेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से किया। अंत में डॉ. विवेकानंद सिंह द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

600 likes
0 comments0 shares