Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया;

युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया;

युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था लखनऊ में पेपर खराब होने से परेशान युवक गोमती नदी में कूद गया। उसकी तलाश जारी है। मां ने कहा कि पेपर खराब होने के बाद से अवसाद में था।  राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक युवक गोमती नदी में कूद गया। उसने पुराने लाल पुल से नदी में छलांग लगाई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। कूदने वाला युवक आलमबाग निवासी प्रखर बताया जा रहा है। मां का कहना है कि रविवार को उसने पेपर दिया था। पेपर खराब होने से अवसाद में था। बताया गया कि उसने केजीएमयू के शवगृह के पास अपनी गाड़ी खड़ी की। वहीं पर कपड़े उतारे और भागकर पुल से नदी में कूद गया।

0 likes
0 comments0 shares