Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भुसवल में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न, हर कक्षा के 5 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

भुसवल में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न, हर कक्षा के 5 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

भुसवल। बांसगांव संदेश। विद्या एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं किसान लघु माध्यमिक विद्यालय भुसवल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक कक्षा से पांच-पांच छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालक मनीष सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गुप्त सहित याकूब अली, रामबचन, अनिल सिंह, ज्योति दुबे, अनिशा सिंह, प्रीति सिंह, ज्योति कुमारी, गौरव गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 likes
0 comments0 shares