चौरी चौरा में चार सड़कों पर गुहा निषाद राज और बिजली पासी स्मृति द्वार का होगा निर्माण

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा क्षेत्र में में चार सड़को पर स्मृतियों द्वार के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। जिसमें सरदारनगर में सोनबरसा फुटहवा ईनार पर महराजा गुहा निषाद स्मृति द्वार, ब्रह्मपुर में बोहाबार गोबरौड मार्ग पर गुहा निषाद स्मृति द्वार, सरदारनगर में जगदीशपुर से सरदारनगर रोड पर महराजा बिजली पासी स्मृति द्वार, सरदार नगर में खैराबाद से बंशहिया रोड पर महराजा बिजली पासी स्मृति द्वार का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि गुहा निषाद स्मृति और बिजली पासी स्मृति द्वार समाज के प्रेरणादायक है उनके नाम से स्मृति द्वार का निर्माण समाज को आगे बढ़ाने की और यउनके विचारों का आगे बढ़ाने का प्रयास है।चौरी चौरा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है चौरी चौरा में स्मृति द्वार निर्माण होने से युवाओं को उनके स्मृतियों को जानने का अवसर मिलेगा और विधानसभा में लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।