बांसगांव संदेश बरहज शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अद्यतनीकरण को
बांसगांव संदेश बरहज शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अद्यतनीकरण को लेकर बैठक 2 सितंबर को* *देवरिया, 01 सितंबर।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के पुनः तैयारी एवं सतत अद्यतनीकरण के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 2 सितंबर 2026 को अपराह्न 1 बजे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के कार्यकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्वाचक नामावली की डुप्लीकेट प्रविष्टियों, नाम-पता-आयु संबंधी त्रुटियों, संशोधन एवं लंबित प्रपत्रों के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से नामावली का अवलोकन कर संबंधित त्रुटियों अथवा आपत्तियों की जानकारी बैठक में उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।