Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur४ मिनट पहले

तालाबमे मछली पालन करने वाले युवक से मनबढों ने की मारपीट केस

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह पुत्र स्व राम सरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संतोष सिंह व राहुल सिंह पुत्रगण सुबाष सिंह , सुबाष सिंह पुत्र परमारथ सिंह व अखिलेश सिंह पुत्र रमेश सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 131,352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैंने गांव के तालाब में मछली पालन किया हूं। इसी बात को लेकर बीते 15 फरवरी को रात 9 बजे के करीब गांव के ही संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुबाष सिंह, अखिलेश सिंह ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुनील सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैंने गांव के तालाब में मछली पालन किया हूं। इसी बात को लेकर बीते 15 फरवरी को रात 9 बजे के करीब गांव के ही संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुबाष सिंह, अखिलेश सिंह ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुनील सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares