भरोसा यात्रा के तहत विशम्भरपुर में एस के शर्मा ने किया जनसंवाद

चौरीचौरा गोरखपुर।भरोसा यात्रा के अंतर्गत चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विश्वम्भरपुर में समाजसेवी एस.के. शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से गांव की मूलभूत आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को साझा किया। एस.के. शर्मा ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना और क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। क्षेत्रवासियों का स्नेह, सहयोग और अपनापन जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर जनार्दन गुप्ता ग्राम प्रधान महेश भारती जय राम किशोर श्रवण प्रसाद राम आशीष चौथी प्रसाद विनोद सुग्रीव रमेश सुरेश प्रताप रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।जनता के बीच रहना, जनता की बात सुनना और चौरी-चौरा के विकास एवं सेवा के लिए निरंतर प्रयास करना ही संकल्प है।