Bansgaon Sandesh
Login
Ramapati MAURYA
Sultanpur२२ मिनट पहले

मेरे सपनों का भारत’ से लेकर क्विज तक,अनुराग बालिका इंटर कॉलेज

मेरे सपनों का भारत’ से लेकर क्विज तक,अनुराग बालिका इंटर कॉलेज

मेरे सपनों का भारत’ से लेकर क्विज तक, अनुराग बालिका इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कादीपुर करौंदीकला,सुल्तानपुर। सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में अनुराग बालिका इंटर कॉलेज, नारायनपुर नागनाथपुर में विद्यार्थियों के बीच निबंध, क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, देश-दुनिया, इतिहास, विज्ञान एवं समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मकता, ज्ञान, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ऐसे कार्यक्रम शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण विद्यार्थियों की सहभागिता और सीखने की भावना है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 19 सितंबर को विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को आवश्यक तैयारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शिक्षक अमर बहादुर सिंह, प्रतिभा सिंह, सावित्री एवं विवेक ने सक्रिय सहयोग किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी कराने के साथ-साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 likes
0 comments1 shares