Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले
प्राथमिक विद्यालय ठठऊर में मातृ-शक्तियों का हुआ सम्मान

बांसगांव/गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय ठठऊर में शनिवार को मातृ-शक्तियों के सम्मान में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जया पाण्डेय, सुपुत्री स्वर्गीय सुधा पाण्डेय (पूर्व प्रधानाध्यापिका) द्वारा विद्यालय में उपस्थित मातृ-शक्तियों को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं की शिक्षा के प्रति भूमिका और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में उनके योगदान की सराहना की गई। इस सम्मान समारोह से विद्यालय का माहौल उत्साह और सम्मान की भावना से भर गया। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापक नूर आलम ने किया। इस अवसर पर नीलम यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, बच्चे और बड़ी संख्या में मातृ-शक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
0 likes
0 comments0 shares