Bansgaon Sandesh
Login
Arvind Singh
Bhopal२० दिन पहले

चोरी व नकबजनी गिरोहों पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक की चोरी की स

चोरी व नकबजनी गिरोहों पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक की चोरी की स

अरविन्द सिंह, भोपाल। आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, नकबजनी, लूट) की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते एक सप्ताह के दौरान पन्ना, शिवपुरी, इंदौर, रतलाम, भोपाल सहित अन्य जिलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति (सोना-चांदी, आभूषण, वाहन एवं नकदी) बरामद की है। - पन्ना: मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मंदिरों एवं सूने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पन्ना की 11, सतना की 5 एवं कटनी की 3 सहित कुल 19 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, भगवान के छत्र-मुकुट, 2.5 किलो गलायी गई चांदी, 6 कटर, 4 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल जब्त किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। - शिवपुरी: सराफा दुकान चोरी का खुलासा कोलारस पुलिस ने सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9 किलो 128 ग्राम चांदी (अनुमानित मूल्य 32 लाख रुपये) बरामद की गई। - इंदौर: दो बड़ी चोरी की वारदातें सुलझीं आज़ाद नगर पुलिस ने शादी समारोह के दौरान सूने घर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर 8.37 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। वहीं संयोगितागंज पुलिस ने चिड़ियाघर पार्किंग से सोना व हीरा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर 10.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की। - रतलाम: अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार नामली थाना पुलिस ने दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 5.22 लाख रुपये की सामग्री, कार एवं औजार जब्त किए। - भोपाल: तीन नकबजन पकड़े गए अयोध्या नगर पुलिस ने तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों से 4.50 लाख रुपये की सामग्री एवं तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। *अन्य जिलों में भी प्रभावी कार्रवाई:* छतरपुर में 4 लाख रुपये के आभूषण, बालाघाट में 2.50 लाख रुपये, विदिशा में बीजासन माता मंदिर चोरी का खुलासा कर 1.30 लाख रुपये, खरगोन में 1.06 लाख रुपये तथा कटनी में 80 हजार रुपये की चोरी की संपत्ति जब्त की गई। मध्यप्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।

1801 likes
0 comments0 shares