Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, केंद्र को

यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, केंद्र को

यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, केंद्र को भेजा गया था त्यागपत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा नियमानुसार स्वीकार कर लिया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने उनके त्यागपत्र को मंजूरी दे दी है। दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था, जिसे 31 अगस्त को केंद्र सरकार को भेजा गया था। *सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी, बोलीं- 'सब कुछ हासिल था, फिर भी खालीपन था'* दिव्या मित्तल ने रविवार को अपने फेसबुक और एक्स (X) अकाउंट के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की जानकारी सार्वजनिक की थी। बताया जा रहा है कि दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम पद से हटाकर राजस्व विभाग में अपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। तब से ही वे असहज बताई जा रही थीं। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) को भेजा गया था। इस विभाग के मंत्री स्वयं प्रधानमंत्री हैं, इसलिए अंतिम निर्णय उच्चस्तर पर होना था। अब इस मामले की फाइल राष्ट्रपति भवन तक जाएगी, क्योंकि आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी राष्ट्रपति ही होते हैं।

0 likes
0 comments0 shares