Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur९ दिन पहले

जिंदा व्यक्ति को कागजों में मरा दिखाया, पेंशन बंद होने से वृद्ध व्यक्ति को कागजों में मरा दिखाया, पेंशन बंद होने से वृद्ध

जिंदा व्यक्ति को कागजों में मरा दिखाया, पेंशन बंद होने से वृद्ध व्यक्ति को कागजों में मरा दिखाया, पेंशन बंद होने से वृद्ध

जिंदा व्यक्ति को कागजों में मरा दिखाया, पेंशन बंद होने से वृद्ध परेशान गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के ग्राम अतायर में प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अतायर निवासी दुर्जन भारती पुत्र स्व. अलगू भारती ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें 28 जून 2024 को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह जीवित हैं। कागजों में मृत्यु दर्ज होते ही उनकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुर्जन भारती का कहना है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के उन्हें मृत दर्शा दिया गया। पेंशन बंद होने के बाद उन्हें विकास भवन, तहसील और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी मनीष जयसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। सुधार कर फाइल जिला स्तर पर भेज दी गई है। अब देखना है कि प्रशासन कब तक जीवित व्यक्ति को कागजों में “जिंदा” करता है।

301 likes
0 comments0 shares