Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२२ दिन पहले

महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा समारोह का हुआ शुभारंभ

महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा समारोह का हुआ शुभारंभ

खेल हमारे जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समय-प्रबंधन एवं संघर्ष से जूझने की शक्ति का विकास करते हैं -प्रो. उदयभान *"खेल हमें सिखाता है कि जीत में विनम्र कैसे रहें एवं हार में मजबूत कैसे बनें" - प्रो. विनोद कुमार पाल* सहजनवा, गोरखपुर में मंगलवार को वार्षिक क्रीडा स्पर्धा समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो उदयभान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रुप से विद्या की अधिष्ठात्री देवी मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया । महाविद्यालय की छात्रा संध्या एवं महिमा के द्वारा सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इसके अनंतर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया गया । तत्पश्चात् क्रीड़ा प्रभारी डॉ. महंथ यादव ने द्वि दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आयोजित की जाने वाली विविध स्पर्धाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की । आज आयोजित हुई विविध क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- प्रथम दिवस की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात् मुख्य अतिथि व गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर उदयभान ने कहा कि-"खेल हमारे जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समय-प्रबंधन एवं संघर्ष से जूझने की शक्ति का विकास करते हैं।" अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने कहा कि-"खेल हमें सिखाता है कि जीत में विनम्र कैसे रहें एवं हार में मजबूत कैसे बनें यह मैदान हमें अनुशासन देता है,टीम भावना सिखाता है तथा जीवन की सबसे बड़ी सीख देता है—न्यायपूर्ण संघर्ष ही सच्ची सफलता है।" कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशल किशोर तिवारी एवं आभार ज्ञापन डॉ. सुजीत सिंह के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, ममता गौतम, डॉ. हरे राम यादव, स्तुति मिश्रा, नित्या उपाध्याय, नूपुर शुक्ला, प्रतिभा, अमृता सिंह, जाह्नवी सिंह, नितेश पांडेय, आदित्य गौड, प्रवेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे ।

1501 likes
0 comments0 shares