वायरल खबर का असर: भवानीपुर,सफाईकर्मी जयबहादुर सिंह की मेहनत से मिली गांव
वायरल खबर का असर: भवानीपुर,सफाईकर्मी जयबहादुर सिंह की मेहनत से मिली गांव को राहत_ सफाई कार्य से बदली गांव की तस्वीर_ *सुल्तानपुर/बल्दीराय*-सोशल मीडिया पर वायरल हुई भवानीपुर गांव की बदहाली की खबर के बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया। *न्यूज वर्ल्ड के जिला संवाददाता राजदेव यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद बल्दीराय ब्लॉक के इस गांव में सफाईकर्मी जयबहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया*। पिछले कई दिनों से भवानीपुर की तस्वीरें ग्राम पंचायत की लापरवाही की पोल खोल रही थीं। जगह-जगह कचरे के ढेर और जाम नालियों के कारण पूरे गांव में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप था। बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। गांव के बुजुर्ग रामसेवक निषाद ने कचरे के ढेर के पास खड़े होकर कहा था: "ये देखिए हमारे गांव की हालत। कूड़े और गंदगी की वजह से जीना मुश्किल हो गया था।" खबर सामने आते ही सफाईकर्मी जयबहादुर सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। अपनी टीम के साथ वे गांव की मुख्य गलियों, भरी नालियों और कचरे के ढेरों तक पहुंचे। घंटों की मेहनत के बाद कई दिनों से जमा कचरे को हटाकर गांव को साफ-सुथरा किया गया। जयबहादुर सिंह ने कहा, "गांव की साफ-सफाई हमारी प्राथमिकता है। मच्छरों और बीमारियों से बचाव के लिए जल्द ही पूरे गांव में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वस्थ माहौल मिल सके।" सफाई के बाद गांव में राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी जयबहादुर सिंह की लगन और मेहनत की खूब सराहना की। लोगों ने कहा कि जयबहादुर सिंह ने जिस तत्परता से काम किया उससे गांव को नई पहचान मिली। ग्रामीणों ने पत्रकार राजदेव यादव का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनकी खबर के कारण ही प्रशासन और सफाई टीम हरकत में आई। पहले काफी समय से सफाई कार्य नहीं हो पा रहा था, जिससे समस्याएं बढ़ गई थीं। अब गांव वालों की मांग है कि जयबहादुर सिंह जैसे कर्मठ सफाईकर्मियों के सहयोग से यह अभियान नियमित चलता रहे, ताकि भवानीपुर हमेशा स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।