हथियाराम मठ में बुड़िया माई के दरबार पहुंचे सुभासपा नेता अरविंद राजभर,

हथियाराम मठ में बुड़िया माई के दरबार पहुंचे सुभासपा नेता अरविंद राजभर, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति महाराज से लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं से किया संवाद गाजीपुर। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र ग्रामसभा हथियाराम स्थित ऐतिहासिक हथियाराम मठ में सोमवार को श्रद्धा और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने मठ पहुंचकर बुड़िया माई के पावन धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।दर्शन-पूजन के उपरांत अरविंद राजभर ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे स्थलों से समाज को सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना समाज को जोड़ने तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य करती है।मठ परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से उन्होंने आत्मीय भेंट कर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता तथा जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।कार्यक्रम में विधानसभा रसड़ा स्थित श्रीनाथजी मठ के पीठाधीश्वर पूज्य कौशलेंद्र गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह एवं समाज सेवी सौरभ सिंह सिप्पू भी मौजूद रहे। सभी ने बुड़िया माई के चरणों में मत्था टेककर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।अंत में अरविंद राजभर ने कहा कि बुड़िया माई की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का संचार हो, यही उनकी मंगलकामना है।