Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

प्रयागराज के नैनी स्थित अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप,

प्रयागराज के नैनी स्थित अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप,

प्रयागराज के नैनी स्थित अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई* *प्रयागराज, यमुनानगर क्षेत्र से चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित*संजय जायसवाल पुत्र स्वर्गीय गणेश प्रसाद जायसवाल, निवासी गौहनिया चौराहा, थाना घूरपुर, जिला प्रयागराज* ने आरोप लगाया है कि उद्योग नगर ग्राउंड के सामने, एडीए कॉलोनी, नैनी स्थित *अक्षयवट एवं ट्रामा सेंटर अस्पताल* के डॉक्टर *डॉ. आर. पी. पांडे* द्वारा उनके पुत्र *समीर जायसवाल* का गलत तरीके से इलाज व ऑपरेशन किया गया। *पीड़ित परिवार के आरोप इस प्रकार हैं:* पीड़ित पिता संजय जायसवाल के अनुसार उनके बेटे समीर को दाहिने पैर के घुटने के ठीक नीचे दर्द था। इलाज के लिए वे अक्षयवट एवं ट्रामा सेंटर ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी दर्द ठीक नहीं हुआ। परिवार का सबसे गंभीर आरोप है कि ऑपरेशन के बाद आई जांच रिपोर्ट में *कैंसर के लक्षण* होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने वह रिपोर्ट परिवार को नहीं दी और रिपोर्ट को छिपाया गया, जिससे समय पर सही इलाज शुरू नहीं हो सका। यह खबर जांच का विषय है यह हमारे फेसबुक आइडी Gauri Shankar Bind खबर की Ranno Tv भारतवर्ष पुष्टि नहीं करता है यह तो जांच का विषय है उच्च अधिकारी जांच करके कार्यवाही करे संजय जायसवाल का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित थानों और अधिकारियों को तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय न मिलने से परेशान होकर आज दिनांक 22/08/2026 को पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर अपनी आवाज उठाई है और योगी सरकार व स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की है। *पीड़ित परिवार की मांगें:* 1. मामले की उच्च स्तरीय चिकित्सकीय जांच कराई जाए 2. ऑपरेशन से संबंधित सभी रिपोर्ट परिवार को उपलब्ध कराई जाएं 3. यदि लापरवाही सिद्ध होती है तो अस्पताल और संबंधित डॉक्टर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें किसी से लड़ाई नहीं चाहिए, वे केवल अपने बेटे समीर के लिए न्याय और सही इलाज चाहते हैं। रिपोर्टर आदित्य कुमार

0 likes
0 comments3 shares