Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*उरुवा में हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान: “एक पेड़ माँ के नाम, तीन पेड़

*उरुवा में हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान: “एक पेड़ माँ के नाम, तीन पेड़

*उरुवा में हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान: “एक पेड़ माँ के नाम, तीन पेड़ राष्ट्र के नाम” का दिया संदेश* सिकरीगंज/उरुवा (गोरखपुर)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उरुवा के तत्वावधान में ग्राम सभा दुघरा स्थित बाबा की कुटी पर हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए “एक पेड़ माँ के नाम, तीन पेड़ राष्ट्र के नाम” का प्रेरक संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सर्वेश पाठक उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने हरिशंकरी के तीन पवित्र पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभात कुमार सिंह उर्फ हैप्पी सिंह तथा शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वेश पाठक ने कहा कि हरिशंकरी के ये तीन वृक्ष केवल पौधे नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा वातावरण बनाने का संदेश दिया। संदेश: “पेड़ लगाएँ — पर्यावरण बचाएँ। एक पेड़ माँ के नाम, तीन पेड़ राष्ट्र के नाम।”

0 likes
0 comments0 shares