एबीपीए ने किया लम्भुआ तहसील एवं ब्लॉक टीम का गठन अखिल भारतीय

एबीपीए ने किया लम्भुआ तहसील एवं ब्लॉक टीम का गठन अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा सुल्तानपुर के लम्भुआ के तहसील एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन डॉ जे पी त्रिपाठी रेस्टोरेंट एवं होटल चाँदा रोड लम्भुआ मे सम्पन्न हुई, जिसमे तहसील कार्यकारिणी मे नीरज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष, आलोक सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, शिवा जी गुप्ता को तहसील सचिव, ओम प्रकाश बरनवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन मे वीरेंद्र गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष,विवेक मिश्रा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अंकुश पाल को ब्लॉक महासचिव, सोमेन्द्र गुप्ता को ब्लॉक सचिव, प्रदीप कुमार को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, चित्र सेन को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अरुण राज मोदनवाल को ब्लॉक आई टी सेल अध्यक्ष ,नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी गठन मे आलोक पाण्डेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उ. प्र., सुल्तानपुर पुर जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह, जिला संरक्षक रवि शंकर पाल सहित कई फार्मासिस्ट भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम सपन्न होने के उपरांत जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।