Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ महीने पहले

हलियापुर में पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम अमेठी

हलियापुर में पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम अमेठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह की अगुवाई में हुआ भव्य अभिनंदन सुल्तानपुर/अमेठी।अयोध्या से गौरीगंज जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हलियापुर कस्बे में भव्य स्वागत किया गया।जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र हलियापुर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। अमेठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की भागीदारी प्रमुख रही। हिन्देश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान हलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।स्वागत कार्यक्रम में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी,बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र प्रताप सिंह,भाजपा नेता मुकेश अग्रहरी और जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,जयसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1200 likes
0 comments0 shares