Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

प्रशासन से अधिवक्ताओं का संवाद बना रहना जरूरी -एसडीएम। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा

प्रशासन से अधिवक्ताओं का संवाद बना रहना जरूरी -एसडीएम। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा

प्रशासन से अधिवक्ताओं का संवाद बना रहना जरूरी -एसडीएम। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील के नवागत उप जिला अधिकारी नमन मेहता ने मंगलवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन सहजनवा के पदाधिकारीयों एवं अधिवक्ताओं के साथ परिचययात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना ।बैठक में एसडीएम नमन मेहता ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद बना रहना चाहिए ।अधिवक्ताओं और शासन प्रशासन के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद से बेहतर समय से न्याय तथा जनता को प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती है ।उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन सहजनवा के अध्यक्ष के के त्रिपाठी, मंत्री राघवेंद्र सिंह ,अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ,उमेश तिवारी ,भूपेंद्र नाथ ,भूपेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव ,बुद्धि सागर यादव ,विजय नारायण, रंगनाथ पांडे ,गणेश कनौजिया, अजीत मिश्रा ,सतीश कनौजिया ,प्रभाकर रमाकांत उपाध्याय हरिद्वार सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares