पावर हाऊस बिरसिहपुर की दशा और दिशा दोनों पर आता है तरस
पावर हाऊस बिरसिहपुर की दशा और दिशा दोनों पर आता है तरस आज दिनांक 22 /4/2026 को जहाँ सुल्तानपुर जिले का नाम रोशन कर रहे वायु सैनिक वही बिजली व्यवस्था रही ध्वस्त* दैनिक उज्जवल ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर पंकज सिंह सुल्तानपुर जिले के बिरसिहपुर पावर हाउस की दशा बिगत कुछ दिनों से बहुत ही दैनिय है बिजली कटौती की हर सीमा को लाख गये हैं अधिकारी गर्मी में इतनी बिजली कटौती से जनता करती है त्राह माम दिन में कटौती से दिल नही भरता है अधिकारी गण का तो रात में 9 बजे से 9.30 तक कटौती का यह नियम क्षेत्र में आक्रोश ब्याप्त कर रहा है जैसे ही फिर रात के 11 या 12 बजते है पुनः बिजली कटौती कर दिया जाता है इनके नियम और कानून से जनता बहुत परेशान है घर में सो रहे बुढे बुजुर्ग और बच्चों की हालत खराब हो जाती है लोग मजबूर है घर के बाहर सोने को वही मच्छर का प्रकोप इतना है की संक्रमण फैलने का डर लगा रहता है इसपर जब पावर हाउस के नम्बर पर फोन किया जाता है तो ओ लोग कहते हैं बनी से ही रोस्टिग है भईया हम सब क्या करे पावर हाउस के जे ई महोदय तो मानो फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझते हैं एस डियो साहब तो उठा कर कुछ बताने से कतराते है जनता का आक्रोश बढता ही जा रहा है कभी भी पावर हाउस पर हो सकता है जमावाडा