Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत बड़हलगंज। पुत्र

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत बड़हलगंज। पुत्र

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत बड़हलगंज। पुत्र की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ जितिया व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने सरयू नदी में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। जितिया व्रत को लेकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, लेटाघाट, बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर, पौहारी महाराज की कुटी, पुरानी हनुमानगढ़ी, शिवाला मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान से अपने पुत्रों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान सरयू घाटों पर भी श्रद्धालु महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सरयू में स्नान करने के बाद पूजा सामग्री के साथ विधिवत पूजन किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

1 likes
0 comments1 shares