मामूली-सी बात को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मार-पीट करकिया घायल, केस दर्ज
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी संजय उपाध्याय पुत्र राम शबद उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई अजय उपाध्याय पुत्र राम शबद उपाध्याय के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी संजय उपाध्याय पुत्र राम शबद उपाध्याय ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दो फरवरी को शाम साढ़े छः बजे के करीब छोटे सगे भाई अजय उपाध्याय ने आपसी बातचीत करते समय बड़े भाई संजय उपाध्याय को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर दिया, और जान-माल की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बड़े भाई संजय उपाध्याय को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि संजय उपाध्याय की तहरीर पर छोटे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।