Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज में सर्राफा व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बड़हलगंज में सर्राफा व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बड़हलगंज। सर्राफा व्यापार मंडल बड़हलगंज द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्राफा व्यापार मंडल के संरक्षक श्री रामजी वर्मा एवं चिल्लूपार विधायक श्री राजेश त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् के जयघोष के बीच विधायक श्री राजेश त्रिपाठी एवं सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री गंगा सोनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत श्री गंगा सोनी, श्रीनिवास सोनी, श्री संतोष मोदनवाल एवं श्री लालजी वर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री राजेश त्रिपाठी, श्री रामजी वर्मा, श्री अजय सराफ एवं श्री रामदेव वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी की भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री श्री प्रभुनाथ सोनी ने किया। अंत में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री गंगा सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 likes
0 comments0 shares