Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,अवैध तमंचा बरामद सुलतानपुर।

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,अवैध तमंचा बरामद सुलतानपुर। थाना बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा,एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि बल्दीराय पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर के रूप में हुई। वह थाना हलियापुर से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।बताया जाता है कि 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आई थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस संबंध में थाना हलियापुर में मुकदमा दर्ज है।घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई।आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई,जिसमें वह घायल हुआ।अवैध शस्त्र बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares