Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने एनडीपीएस एक्ट के 17 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 9.225 किलोग्राम अवैध गांजा, 0.140 किलोग्राम चरस, 0.108 किलोग्राम स्मैक तथा 59 पुड़िया नशीली टैबलेट को मेसर्स रायल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज,चांदपुर सैदोपट्टी स्थित इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 51,90,700 रुपये बताई गई है।मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय मादक पदार्थ विनष्टीकरण समिति के सदस्यों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार संपन्न कराई गई।
0 likes
0 comments0 shares