रास्ता अवरूद्ध करने से मना किया तो मनबढों ने महिलाओं को मार-पीटकर किया घायल, चार के खिलाफ मुकदमा
हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम गठुआखोर निवासिनी अंजू मौर्या पत्नी बलराम मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने हरिकेश मौर्य पुत्र अयोध्या मौर्य, आशा मुनि मौर्य पुत्र रामप्रकाश मौर्य, सुमित्रा देवी पत्नी दिग्विजय मौर्य, रितू मौर्या पुत्री दिग्विजय मौर्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम गठुआखोर निवासिनी अंजू मौर्या पत्नी बलराम मौर्य ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के करीब रास्ते में ईंट गोबर रखकर रास्ता अवरूद्ध करने से मना किया तो हरिकेश मौर्य, आशा मुनि मौर्य, सुमित्रा देवी और रीतू मौर्या ने मुझे अंजू देवी, जेठानी विमला देवी पत्नी परशुराम मौर्य और मेरी छोटी लड़की अन्नू मौर्या को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा और ईंट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता अंजू देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।