Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर: गोवंश अवशेष मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार *गोरखपुर, 03

गोरखपुर: गोवंश अवशेष मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार *गोरखपुर, 03

गोरखपुर: गोवंश अवशेष मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार *गोरखपुर, 03 अक्टूबर 2026।* गोला थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार भोर में मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *मुठभेड़ का विवरण:* शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे माल्हनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि बाइक चला रहा दूसरा व्यक्ति गिरकर चोटिल हो गया। दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:* पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं - 1. अब्दुल रहमान उर्फ राजू (निवासी इमलीडीह खुर्द, थाना सिकरीगंज) 2. नूरूल हसन *क्या था पूरा मामला:* 2 अक्टूबर (शुक्रवार) की सुबह गोला थाना क्षेत्र के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने गोला-कौड़ीराम मार्ग पर चिलवां पुल के पास जाम लगाकर हंगामा किया था। मौके से पुलिस ने धारदार हथियार, लाठी, चप्पल और अन्य साक्ष्य बरामद किए थे। अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफनाया गया था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आवारा गोवंश को काटकर मांस बेचने के धंधे में लिप्त थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments2 shares