Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*गोरखपुर :बिना लाइसेंस चल रहे दो होटल सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;

*गोरखपुर :बिना लाइसेंस चल रहे दो होटल सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;

*गोरखपुर :बिना लाइसेंस चल रहे दो होटल सीज, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; फायर एनओसी और सुरक्षा इंतजाम भी नहीं मिले* सहजनवा गोरखपुर । जनपद में अवैध रूप से संचालित सराय, ढाबों और होटलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को गीडा थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों को सीज कर दिया। जांच के दौरान दोनों होटल बिना वैध लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम और फायर विभाग की एनओसी भी उपलब्ध नहीं मिली। होटल प्रबंधकों द्वारा जांच में सहयोग न करने पर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नन्दन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गीडा कीर्ति निधि आनंद, तहसीलदार राकेश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने क्षेत्र के होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल यूनिक पैलेस और होटल डीएस पैलेस (बिना बोर्ड संचालित) की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों होटलों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था। होटल परिसर में अग्निशमन यंत्र तक उपलब्ध नहीं थे और न ही फायर सर्विस विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया गया था। जब अधिकारियों ने होटल संचालन से संबंधित वैध लाइसेंस और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे तो होटल प्रबंधक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासनिक जांच में सहयोग करने के बजाय आपत्तिजनक रवैया अपनाया। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर ही दोनों होटलों को नियमानुसार सीज कर दिया। होटल प्रबंधकों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई तथा उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के किसी भी होटल, सराय या ढाबे का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है। होटल संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। फायर सुरक्षा, स्वच्छता और वैध लाइसेंस जैसी मूलभूत शर्तों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।

0 likes
0 comments0 shares