घघसरा में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

घघसरा में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब Ghaghsara। नगर पंचायत घघसरा में श्रीश्याम लाडले परिवार के तत्वावधान में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रविवार सुबह 10 बजे दुर्गा मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ, डीजे और बैंड-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा हाथों में निशान झंडा लिए भक्तिमय माहौल में शामिल हुए। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर सीएचसी ठर्रापार, जयराज नगर और जेठू नगर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण बना रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद बाबा श्याम की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य निशान यात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन प्रभाकर दुबे, मनीष कशौधन, रविन्द्र त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, रमेश मद्धेशिया, कृष्णमोहन कशौधन, दिलीप सैनी, सुरेन्द्र बर्मा, संतोष पाण्डेय, विनोद कुमार, रामबचन, राजन पहलवान, अशोक, संतोष निहाल, बिहारी, ज्ञान अग्रहरी, आलोक गुप्त, हरिकेश सहित बड़ी संख्या में बाजारवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।