Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*वृंदावन के प्रेम मंदिर में भक्तों को हुआ दिव्य अलौकिक अनुभव, भगवान

*वृंदावन के प्रेम मंदिर में भक्तों को हुआ दिव्य अलौकिक अनुभव, भगवान

*वृंदावन के प्रेम मंदिर में भक्तों को हुआ दिव्य अलौकिक अनुभव, भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन* वृंदावन, उत्तर प्रदेश। बांसगांव संदेश धार्मिक नगरी वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रेम मंदिर में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की भव्य झांकियों और मनमोहक लीलाओं का दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, रास लीला, गोपियों संग दिव्य झांकियां और विभिन्न आकर्षक मूर्तियां श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रहीं। प्रेम मंदिर की भव्यता, सफेद संगमरमर से बनी अद्भुत कलाकृतियां, रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में घूमते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो द्वापर युग पुनः जीवंत हो उठा हो और स्वयं भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी भक्तों के बीच विराजमान हों। मंदिर में स्थापित जीवंत मूर्तियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए। हर कोई अपने मोबाइल और कैमरे में इस दिव्य दृश्य को कैद करता दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में डूबकर भगवान का स्मरण किया। दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रेम मंदिर की अलौकिक सुंदरता और दिव्य वातावरण की जमकर सराहना की। मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की झांकियों के माध्यम से धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया गया, जिसने हर श्रद्धालु के मन को छू लिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि प्रेम मंदिर में प्रवेश करते ही मन को एक अलग शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। शाम के समय मंदिर की रंगीन रोशनी और दिव्य सजावट ने इसकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए। प्रेम मंदिर वृंदावन आज भी देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां पहुंचकर भक्त खुद को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में पूरी तरह समर्पित महसूस करते हैं।

0 likes
0 comments1 shares