झोला छाप डॉक्टर की वजह से गर्भवती महिला की मौत कादीपुर सुलतानपुर
झोला छाप डॉक्टर की वजह से गर्भवती महिला की मौत कादीपुर सुलतानपुर स्थानी बाजार मुस्तफाबाद सरैया में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो गई है। यहां बहुत से पुरुष डॉक्टर और बहुत से महिला डॉक्टर प्रैक्टिस करती है और इन लोगों के पास ना कोई डिग्री है ना लाइसेंस है फिर भी खुलेआम मरीज का इलाज कर रही है जिसका परिणाम आज देखने को मिला है बुआनाम की महिला यहां काफी दिन से क्लिनिक चलती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से यह क्लीनिक संचालित हो रही है। 27 वर्षीय गुड़िया की इलाज के दौरान मौत होने से घर परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। मुस्तफाबाद सरैया में जाम लगने की खबर सुनकर के तहसील के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया उसके परिजनों का आरोप है कि इसमें जो भी लोग शामिल हो उनको दंड आवश्यक दिया जाए जिसमें एक महिला डॉक्टर और दो पुरुष डॉक्टर शामिल है। गुड़िया के परिजनों ने शासन प्रशासन से न्याय की मांग की है