Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
*स्व. अर्जुन यादव की बेटियों को निर्माण समाज सेवा संस्था ने दिया

*स्व. अर्जुन यादव की बेटियों को निर्माण समाज सेवा संस्था ने दिया 51 हजार का सहारा* खजनी, गोरखपुर।थाना खजनी क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय अर्जुन यादव की बच्चियों की मदद के लिए निर्माण समाज सेवा संस्था आगे आई। संस्था की ओर से मानवीय संवेदना दिखाते हुए बच्चियों को 51,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में बच्चियों की शिक्षा और परवरिश में कोई बाधा न आए, इसलिए यह छोटी सी मदद की गई है। संस्था आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। अनिल यादव एवं ग्रामीण सभी लोगों पीड़िता के घर मौजूद रहे।
0 likes
0 comments1 shares