Bansgaon Sandesh
Login
Ramapati MAURYA
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सैदपुर में नयी शाखा का किया उद्घाटन सुल्तानपुर-बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सैदपुर में नयी शाखा का किया उद्घाटन सुल्तानपुर-बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सैदपुर में नयी शाखा का किया उद्घाटन सुल्तानपुर-बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने 20 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर के सैदपुर (टाटियानगर) में अपनी नयी शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल, श्री मिथलेश कुमार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री मिथलेश कुमार ने बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा देश के आर्थिक विकास में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ग्राहक सेवा पर जोर देते हुए कहा कि यह शाखा व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों आदि को आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेगी। सुल्तानपुर जनपद में बैंक ऑफ बड़ौदा की यह 36वीं शाखा है तथा ग्राहक हित को ध्यान में रखते हुए बैंक भविष्य में भी शाखा विस्तार करता रहेगा। उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख के अलावा उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, डीडीएम नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अभिषेक जायसवाल, बैंक ऑफ बड़ौदा, सुल्तानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार, शाखा प्रमुख श्रीये पुष्पदीप, बैंक के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

0 likes
0 comments2 shares