H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले
नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री स्थानीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। आरोप है कि क्षेत्र का एक युवक, जो परिवार के यहां पहले से आता-जाता था, देर रात छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर बड़हलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनिल राय का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
1 likes
0 comments0 shares