बेलघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ

बेलघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजन बेलघाट। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वमान्य नेता Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश की सेवा के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में बेलघाट मंडल स्थित प्राचीन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, कीर्तन-भजन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की गई। जय श्री राम बेलघाट प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी मनाई। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तथा राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्री राम तथा जय हनुमान के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।