Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १० घंटे पहले

समाज और राष्ट्र के निर्माण कर्ता हैं शिक्षक: श्रीकांत सोनी

समाज और राष्ट्र के निर्माण कर्ता हैं शिक्षक: श्रीकांत सोनी

बड़हलगंज: शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक की प्रेरणा से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सही दिशा और सफलता प्राप्त करता है। उक्त बातें बुधवार को उपनगर के बी एस एस नर्सरी तथा जूनियर हाईस्कूल स्कूल में आयोजित बेहतर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। श्रीकांत सोनी ने कहा है हम सभी जानते हैं कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक हमें जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। उनके ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों का योगदान जीवनभर हमारे साथ रहता है। आज जिन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, वे वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति प्रेम सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि संजय सोनी ने कहा कि यदि हमें एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें अपने शिक्षकों का सम्मान और सहयोग सदैव करना होगा। पत्रकार शुभम गुप्ता ने कहा कि शिक्षक सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण करने वालों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, क्योंकि गुरु का सम्मान, ज्ञान का सम्मान है; और ज्ञान ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। इससे पूर्व छात्रों के वोटिंग के आधार पर चयनित किए गए शिक्षकों को स्मृति चिन्ह तथा नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक अनिल जायसवाल तथा प्रधानाचार्या सुभावती पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सभासद सुनील यादव दीपक शर्मा, अजय वर्मा, सुनील सोनकर, वीना उमर, सहित विद्यालय के अध्यापक तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

1 likes
0 comments0 shares