Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra२६ मिनट पहले

चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा न्यायालय सोनभद्र। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी की वारदातों के सफल अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरियां तथा 15 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। थाना चोपन में पंजीकृत मु0अ0सं0 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 03:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद कीं। इसके अलावा एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में 15 लीटर डीजल भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और पूर्व में हुई घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में चोपन पुलिस की सक्रियता से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, चौकी प्रभारी डाला उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द तथा कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares