Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विधायक ई सरवन निषाद ने प्रा वि अवरहियां में कार्यालय कक्ष का किया उद्घाटन

विधायक ई सरवन निषाद ने प्रा वि अवरहियां में कार्यालय कक्ष का किया उद्घाटन

ब्रह्मपुर गोरखपुर। विकास खंड ब्रह्मपुर के प्राथमिक विद्यालय अवरहियां में गुरुवार को नवनिर्मित प्रधानाध्यापक कार्यालय कक्ष का उद्घाटन चौरी-चौरा विधायक ई सरवन निषाद, खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर भारत भूषण जायसवाल तथा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ई सरवन निषाद एवं खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण जायसवाल ने विद्यालय के बच्चों को टी-शर्ट एवं पहचान पत्र वितरित किए तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्त, मो. आशिम, सुरेश पासवान, धर्मेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ओमप्रकाश गोंड, अभिमन्यु शाही, संतोष भारती (एआरपी), अभिषेक राय (एआरपी), राजेश पाल, शशिकला गौतम, मनोज सिंह (ब्लॉक मंत्री), अनिल कुमार, गामा निषाद, राम प्रवेश, दया सागर, पूनम पासवान, माया देवी, संतोष देवी, अनीता तिवारी, पूनम द्विवेदी, गेना देवी, सुनीता देवी एवं विद्यावती सहित 50 से अधिक गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार द्वारा किया गया।

0 likes
0 comments1 shares