शुद्धता की मिसाल बना ब्रम्हसारी गांव का लाडली डेरी उद्योग बेलघाट बांसगांव संदेश लिंक एक्सप्रेसवे

शुद्धता की मिसाल बना ब्रम्हसारी गांव का लाडली डेरी उद्योग बेलघाट बांसगांव संदेश लिंक एक्सप्रेसवे किनारे क्षेत्रवासियों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण दूध, दही और पनीर बेलघाट क्षेत्र के ब्रम्हसारी गांव में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित लाडली डेरी उद्योग आज क्षेत्र में शुद्ध दुग्ध उत्पादों के लिए एक भरोसेमंद नाम बनता जा रहा है। डेरी के निदेशक अतुल कुमार दुबे का दावा है कि लाडली डेरी में दूध, दही और पनीर से जुड़े सभी उत्पाद पूर्णतः शुद्धता और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार तैयार किए जाते हैं। अतुल कुमार दुबे ने बताया कि डेरी का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को मिलावट-मुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से मांगलिक, धार्मिक एवं अन्य शुभ अवसरों पर लाडली डेरी द्वारा शुद्ध दूध, दही और पनीर की आपूर्ति की जाती है, जिस पर लोग आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डेरी में हर चरण पर गुणवत्ता की कड़ी निगरानी रखी जाती है—चाहे वह दूध की जांच हो या पनीर और दही की तैयारी। “हमारे यहां शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाता,” यह कहना है डेरी निदेशक का। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लाडली डेरी उद्योग ने मिलावटी सामान के इस दौर में शुद्धता की एक नई पहचान कायम की है, जो आने वाले समय में स्थानीय दुग्ध उद्योग के लिए मिसाल बन सकती है।