शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना

शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना जनपद सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय *सुश्री मेविस टॉक* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* की उपस्थिति में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, कस्बा रॉबर्ट्सगंज से भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा *हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च का शुभारंभ किया गया।* इसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज की छात्राएँ, विंद बीएड कॉलेज की छात्राएँ, साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राएँ, महिला सहायता समूह की महिलाएँ, मारवाड़ी मंच की महिलाएँ आदि सम्मिलित हुईं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना और महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पैदल मार्च के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, आमजन से महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। *महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर* 📞 *112* – आपातकालीन सेवा 📞 *1090* – महिला पावर लाइन 📞 *1091* – महिला पुलिस हेल्पलाइन 📞 *181* – महिला हेल्पलाइन 📞 *1930* – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 *1076* – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।* मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।