चौरी चौरा के हरपुर में आयोजित हुई भरोसा यात्रा, ग्रामीणों से किया संवाद

चौरीचौरा गोरखपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एस के शर्मा ने हरपुर में आयोजित भरोसा यात्रा के दौरान क्षेत्र की सम्मानित जनता से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई ग्रामीणों ने स्नेह, समर्थन और अपनत्व के साथ स्वागत किया। एस के शर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनता का स्नेह और विश्वास ही सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। जनता से निरंतर संवाद और क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना ही भरोसा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में टुन्नू राजभर, हरिश्चंद्र राजभर, जुप्पुरो बीडीसी, रमेश राजभर, ग्राम सदस्य लाला यादव, राधेश्याम शर्मा, नरेश शर्मा, गुलाब शर्मा, गजाधर निषाद, रवि प्रकाश, डॉ. राजभर (पूर्व बीडीसी), नारायण निषाद, नगीना निषाद, बिगाऊ राजभर, बादू राजभर, सतई राजभर, शेषनाथ राज गुप्ता, देवा राजभर, रावणंद राजभर, राम ओहार राजभर, सिधारी राजभर सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।