Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

बडहलगंज।गोला क्षेत्र के कौवाडील गांव पहुंचकर स्थानीय विधायक ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत हुई महिला के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि ग्राम कौवाडील निवासी गुड़िया उर्फ पुष्पा (35) पत्नी ईश्वर दत्त शर्मा कुछ सप्ताह पूर्व अपने मायके जनपद कुशीनगर के मथौली बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान शाम करीब तीन बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ले गए, जहां पिछले 15 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे पति ईश्वर दत्त शर्मा तथा दो छोटे बेटे उज्ज्वल (8 वर्ष) और उत्कर्ष (6 वर्ष) को छोड़ गई हैं। महिला की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना से कौवाडील गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दौरान विधायक के साथ पंडित शैलेश शास्त्री, ईश्वर दत्त शर्मा, बालक दास महाराज, पूर्व प्रधान बलवंत यादव, गोपाल शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा तथा आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares