ब्लूमिग में नव देवी बनी छात्राए आकर्षक का रही केन्द्र गगहा गोरखपुर

ब्लूमिग में नव देवी बनी छात्राए आकर्षक का रही केन्द्र गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।विकास खंड गगहा क्षेत्र के डेमुसा में संचालित हो रहे ब्लूमिग फ्लावर अकादमी स्कूल में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नौ छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रुप धारण की।जिन्हें आदि शक्ति मान कर स्कूल के प्रबंधक रविन्द्र कुमार प्रजापति और प्रधानाचार्या सरोज प्रजापति पूजा अर्चना की तथा उनकी आरती कर आशिर्वाद प्राप्त किया। साथ ही बच्चों व बड़े बुजुर्ग ने नव दुर्गा की भजन व आरती करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सावित्री यादव, काबया यादव, चांदनी चौहान, अंजली, आंचल, संध्या , प्रिंस, अनन्या आदि भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक संदीप यादव ने छात्रों का सहयोग किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं ने बुराई को खत्म कर अच्छाई को ग्रहण करने का संदेश दिया।