Deoria१४ मिनट पहले
बढ़या फुलवरिया गांव के दुर्गा मंदिर में चोरीः दो कलश और नागफनी समेत कई सामान गायब

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी हो गई है। मंदिर से दो कलश, नागफनी और कई अन्य सामान गायब हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है, जिसमें चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। भलुअनी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर से दो कलश, नागफनी समेत कई चीजें चोरी हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।अब ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी का इंतजार है।
0 likes
0 comments0 shares